Type Here to Get Search Results !

HAPPY NEWS YEAR

BREAKING NEWS
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

Vishnu@97

💧 पानी की समस्या से मुक्ति, किसान रघुनाथ ने शुरू की दोहरी फसल

0
Har Sach News | किसान रघुनाथ की सफलता
📢 ताज़ा खबर
HarSach.in पर लाइव अपडेट देखें...
💧 जल शक्ति से बदलाव Har Sach News

🚜 सोनहत: वीबीजी राम जी योजना से किसान रघुनाथ के जीवन में आया बदलाव, सिंचाई की समस्या हुई दूर

🌾 "अब वर्षा पर निर्भरता खत्म, कूप निर्माण से किसान की आमदनी और आत्मविश्वास बढ़ा।"

📍 स्थान: कोरिया | 🕒 29 दिसम्बर 2025 | ✍️ रिपोर्ट: HarSach.in
किसान रघुनाथ का खेत

सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम मधौरा निवासी किसान श्री रघुनाथ वर्षों से सिंचाई के अभाव में केवल वर्षा पर निर्भर थे। खेतों में पानी की सुविधा न होने से फसल उत्पादन सीमित रहता था और परिवार को पेयजल के लिए सार्वजनिक हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था।

🏗️ योजना से मिला समाधान

विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबीजी राम जी) के तहत उनके खेत में 2 लाख 16 हजार रुपये की राशि से कुंआ निर्माण कराया गया।

🥦 खेती में हुआ बड़ा मुनाफा

कूप निर्माण के बाद अब किसान खरीफ एवं रबी दोनों मौसम की खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने गेहूं की खेती की है, जिससे लगभग 7 क्विंटल उत्पादन का अनुमान है। साथ ही सब्जी उत्पादन से उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

🌟 खुशहाली और आत्मनिर्भरता

वीबीजी राम जी योजना ने किसान श्री रघुनाथ के जीवन में जल सुरक्षा और आर्थिक मजबूती सुनिश्चित की है। अब वे एक आत्मनिर्भर किसान के रूप में नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.