Type Here to Get Search Results !

HAPPY NEWS YEAR

BREAKING NEWS
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

Vishnu@97

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हिंदू-ईसाई विवाद, धर्मांतरण और प्रार्थना सभा बने तनाव की वजह

0

🚨 सैटरडे से ही पुलिस हाई अलर्ट
⛔ 5 साल में 200 से ज्यादा बवाल, 19 जिलों में टकराव

 स्थान एवं तिथि

📍 छत्तीसगढ़| 🗓️ 18जनवरी 2026

🔥 बस्तर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

छत्तीसगढ़ में हिंदू और ईसाई समुदाय के बीच विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते पांच वर्षों में प्रदेशभर में 200 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गईं। हालात ऐसे हैं कि हर रविवार (संडे) को लेकर पुलिस और प्रशासन को शुक्रवार-शनिवार से ही हाई अलर्ट पर रहना पड़ता है 🚓।

📊 टकराव का पैटर्न क्या है?

जांच में सामने आया है कि अधिकतर विवादों का एक ही पैटर्न है—

  • 🔄 धर्मांतरण / मतांतरण के आरोप

  • 🙏 प्रार्थना सभा और चंगाई सभा

  • ⚰️ अंतिम संस्कार (दफनाने) को लेकर विवाद

इन मामलों में अक्सर हिंदू संगठन और ईसाई समाज आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है।

🗺️ किन जिलों में किस कारण से विवाद

🔹 कांकेर

⚰️ ईसाई समुदाय के अंतिम संस्कार (दफन) को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी।
गांव स्तर पर समुदायों के बीच टकराव और तनाव देखने को मिला।

🔹 बस्तर

🙏 प्रार्थना सभाओं और धर्मांतरण को लेकर लगातार विवाद।
यह इलाका लंबे समय से संवेदनशील माना जा रहा है।

🔹 नारायणपुर

🔄 धर्म परिवर्तन करने वालों और उनके रिश्तेदारों के बीच सामाजिक तनाव की स्थिति।

🔹 कोंडागांव

📅 लगभग हर रविवार धर्म परिवर्तन को लेकर विरोध और तनाव की खबरें सामने आती हैं।

🔹 सुकमा

⚠️ धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर अक्सर तनावपूर्ण हालात बने रहते हैं।

🔹 सरगुजा (अंबिकापुर)

🙏 प्रार्थना सभा और धर्मांतरण को लेकर बवाल की घटनाएं सामने आईं।

🔹 बिलासपुर

🚨 धर्म परिवर्तन को लेकर लगातार विवाद और प्रशासनिक हस्तक्षेप

🔹 दुर्ग

⛪ ईसाई धार्मिक आयोजनों को लेकर विरोध और प्रदर्शन।

🔹 धमतरी

⚰️ अंतिम संस्कार और धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद की स्थिति।

🔹 रायपुर

📢 धार्मिक कार्यक्रमों और कथित धर्मांतरण को लेकर कई बार तनाव।

प्रदेश के 19 जिलों में ईसाई समाज की गतिविधियां सक्रिय बताई जा रही हैं। इनमें चर्च और घरों में संचालित प्रार्थना सभाएं शामिल हैं।

🔥 सबसे संवेदनशील जिले:

  • 🟥 बस्तर संभाग (बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, सुकमा)

  • 🟧 कोरबा, बलरामपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर

🟩 सबसे कम विवाद:

❓ संडे को ही क्यों बढ़ता है तनाव?

रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं ⛪।
इन सभाओं में:

  • धार्मिक उपदेश दिए जाते हैं

  • यीशु मसीह की शिक्षाएं सुनाई जाती हैं

  • कई बार अन्य समुदाय के लोग भी आमंत्रित होते हैं

जब इन सभाओं को लेकर धर्मांतरण के आरोप लगते हैं और हिंदू संगठन मौके पर पहुंचते हैं, तब टकराव की स्थिति बन जाती है ⚠️।

🗣️ वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार का बयान

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार का कहना है कि इसे हर रविवार का टकराव कहना सही नहीं होगा।
उनके अनुसार—

“यह एक समुदाय की प्रार्थना सभाओं पर दूसरे समुदाय के आक्रामक गुटों का हमला है। सरकार को खुद हस्तक्षेप करना चाहिए, न कि आउटसोर्स पावर के जरिए हालात संभालने चाहिए।”

🗂️ पिछले 5 साल की 10 बड़ी घटनाएं (संक्षेप)

  • 📍 दुर्ग: चर्च के बाहर विरोध, 100+ लोग थाने ले जाए गए

  • 📍 रायपुर: प्रार्थना सभा पर घेराव, हिरासत और मारपीट

  • 📍 बिलासपुर: अवैध चर्च पर बुलडोजर कार्रवाई

  • 📍 कोरबा: खेत में प्रार्थना सभा, ग्रामीणों का विरोध

  • 📍 बालोद: धर्मांतरित बुजुर्ग के अंतिम संस्कार पर विवाद

  • 📍 कांकेर: शव दफनाने को लेकर हिंसा, चर्च में आग, लाठीचार्ज

(इन घटनाओं में कई पुलिसकर्मी, ग्रामीण और पत्रकार घायल हुए)

सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा में विवाद करते हुए हिंदू-ईसाई समाज के सदस्य।

📘 धर्मांतरण और मतांतरण में अंतर

🔹 धर्मांतरण

  • नया धर्म अपनाने की कानूनी प्रक्रिया

  • जिला मजिस्ट्रेट को 60 दिन पहले सूचना अनिवार्य

  • प्रक्रिया पूरी होने पर ही वैध माना जाता है

🔹 मतांतरण

⚖️ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता कानून

छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 लागू है।
इसके तहत:

  • जबरन धर्मांतरण पर 1 साल की जेल या जुर्माना

  • सरकार ने 2024 में नया सख्त ड्राफ्ट तैयार किया है

  • धर्म परिवर्तन से पहले और बाद में डिक्लेरेशन अनिवार्य होगा

🗳️ राजनीति में भी अहम भूमिका

प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 19 सीटों पर ईसाई मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

जशपुर जिला इसका बड़ा उदाहरण है, जहां चुनावी नतीजों में ईसाई वोट निर्णायक साबित होते हैं।।

✍️ रिपोर्ट: Vishnu Singh जिला संवाददाता, कोरिया (छ.ग.)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.