🔴 सनातन धर्म अपमान के आरोप में BJYM का विरोध, बैकुंठपुर में पूर्व CM भूपेश बघेल का पुतला दहन 🚨
⚡ BJYM ने लगाए गंभीर आरोप, जमकर हुई नारेबाजी
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सनातन धर्म और संत समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए बैकुंठपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।
BJYM का आरोप है कि भूपेश बघेल के बयान और कार्य सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं और संत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा है और किसी भी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “संत समाज का अपमान बंद करो”, “धर्म विरोधी राजनीति नहीं चलेगी” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
BJYM पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सनातन धर्म और संतों के सम्मान की रक्षा के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयान दोबारा दिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
BJYM ने बताया कि यह विरोध केवल बैकुंठपुर नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक साथ किया जा रहा है।